पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के वो बड़े कारण जिसकी वजह से विपक्ष के निशाने पर मान सरकार

पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ चुका है। विपक्षी दलों के नेता लगातार सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाने पर सवाल कर रहे हैं।

चंडीगढ़, 30 मई 2022। पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ चुका है। विपक्षी दलों के नेता लगातार सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाने पर सवाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब खुफिया इनपुट के आधार पर सिद्धू मूसेवाला को सुरक्षा दी गई थी तो आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनकी सुरक्षा क्यों घटाई। ये इत्तेफ़ाक नहीं हो सकता कि सुरक्षा घटाने के एक दिन बाद ही प्लानिंग के साथ उनकी हत्या हो जाए। ये सरासर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकारी की नाकामी है। इसी कड़ी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाबी गायक और पार्टी में उनके साथी सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या किए जाने की निंदा की।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Bhagwant Mann सरकार ने दिए न्यायिक आयोग बनाने के निर्देश | वनइंडिया हिंदी
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि उन्होंने पार्टी में अपने साथी और प्रमुख गायक को खो दिया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ 2 दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा को खतरा आँके बगैर वापस ले गई थी। उन्होंने कहा कि मूसेवाला सिर्फ एक राजनीतिज्ञ नहीं थे, बल्कि वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामी गायक थे, जिन्हें अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई थी। जिसके पीछे उन्होंने किसी गहरी साजिश की आशंका जाहिर की है।

    विशेष खुफिया इनपुट पर मूसेवाला को प्रदान की गई थी सुरक्षा

    विशेष खुफिया इनपुट पर मूसेवाला को प्रदान की गई थी सुरक्षा

    वड़िंग ने न सिर्फ सुरक्षा में चूक करने, बल्कि मूसेवाला की हत्या में साजिश में शामिल होने को लेकर डीजीपी और एसएससी मानसा के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले पंजाब सरकार द्वारा किसी विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर ही मूसेवाला को सुरक्षा प्रदान की गई थी। इस साजिश का हिस्सा डीजीपी और एसएसपी को जेल में डालना चाहिए। वड़िंग ने मूसेवाला की हत्या के पीछे किसी साजिश का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं हो सकता कि सिर्फ 2 दिन पहले उनकी सुरक्षा वापस ले गई और और आज उनका दर्जन से अधिक हमलावरों द्वारा कत्ल कर दिया गया।

    'पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है और अपराधी आजाद घूम रहे हैं'

    'पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है और अपराधी आजाद घूम रहे हैं'

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए 100 से अधिक पंजाब पुलिस के कमांडो लगाए जाने के औचित्य पर भी सवाल खड़ा किया है, जबकि उन्हें पहले से ही केंद्र सरकार द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी भी जाती है। इसी तरह आप के नेताओं को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। जबकि जिन्हें खतरा है, उन्हें सिद्दू मूसेवाला की तरह निहत्था छोड़ दिया गया है, जिन पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है और अपराधी आजाद घूम रहे है, जिन्हें कानून का डर नहीं है। पंजाब में हालात दिन पर दिन बिगड़ रहे हैं क्योंकि सरकार ना सिर्फ पूरी तरह नाकाबिल, बल्कि पूरी तरह से फेल भी साबित हुई।

    ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala: सिंगर के पिता ने की हत्या की CBI और NIA से जांच की मांग, पंजाब सीएम को लिखा पत्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+