Sidhu Moose Wala: सिंगर के पिता ने की हत्या की CBI और NIA से जांच की मांग, पंजाब सीएम को लिखा पत्र

चंडीगढ़, 30 मई: पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। रविवार को सिद्धू मूसेवाला की उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास सिंगर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हथियारों से लैस हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की थार जीप पर 20 राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के एक दिन बाद सोमवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की मांग की है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लिखा भगवंत मान को पत्र

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लिखा भगवंत मान को पत्र

इसके अलावा सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने यह भी मांग की है कि मामले की जांच हाई कोर्ट के एक मौजूदा जज द्वारा की जाए। वहीं सिद्धू के पिता बेटे की सुरक्षा वापस लिए जाने को लेकर भी सवाल किया है। उन्होंने ये भी मांग की है कि जिन अधिकारियों ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही इस घटना को गैंगवार से जोड़ने के लिए पंजाब के डीजीपी वीके भावरा पर भी सवाल उठाए। बता दें कि डीजीपी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और गैंगवार को बताया है।

 फोरेंसिक टीम ने की जीप की जांच

फोरेंसिक टीम ने की जीप की जांच

वहीं फोरेंसिक टीम ने मानसा पुलिस स्टेशन में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के वाहन की जांच की है। पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में हुई घटना के बाद पंजाब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मानसा पुलिस स्टेशन में सिटी-1 में आईपीसी की धारा 302, 307 और 341 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर इस हत्या का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी के पीछे दो कारों को दिखाया गया है, जब मानसा में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: Singer मूसेवाला की हत्या- से पहले का CCTV Footage आया सामने| वनइंडिया हिंदी
     कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

    कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

    इधर, कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने रविवार शाम एक फेसबुक पोस्ट में मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी बरार गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह मूसेवाला की हत्या में शामिल था। वहीं पंजाब पुलिस ने अब तक कहा है कि शुरुआती जांच में यह एक गैंगवार लग रहा है।

    दिल्ली के तिहाड़ जेल से रची हत्या की साजिश!

    दिल्ली के तिहाड़ जेल से रची हत्या की साजिश!

    वहीं अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर गोल्डी बरार के साथ बात करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। सूत्रों ने आगे बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और उनके सहयोगियों, और काला जत्थेदी और काला राणा से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+