पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया एक और गैंगस्टर, कनाडा से रची साजिश

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब एक और गैंगस्टर का नाम आया है। पुलिस के अनुसार, वह गैंगस्‍टर कनाडा में रह रहा- लिपिन नेहरा है। हां जी, लिपिन नेहरा का भाई पवन नेहरा लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। और, ताजा खुलासा हुआ है कि, लिपिन नेहरा ने दीपक मुंडी और कशिश के साथ गैंगस्टर गोल्डी बरार की बात करवाई थी। पंजाब पुलिस गोल्डी बरार पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

Recommended Video

    Sidhu Moose Wala मर्डर में नया खुलासा, गैंगस्टर Lipin Nehra का नाम आया सामने | वनइंडिया हिंदी |*News
    सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में बड़ा खुलासा

    सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में बड़ा खुलासा

    लिपिन नेहरा वो गैंगस्‍टर है, जिसने कइयों को धमकियां दीं और अपराधों में लिप्‍त होकर कनाडा भाग गया। बताया जा रहा है कि, वह सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में एक भी बड़ा गुनहगार है। एक पंजाबी न्‍यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, लिपिन नेहरा ने ही गोल्डी बराड़ को 2 शूटर मुहैया करवाए थे, जिसके चलते गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दोनों शूटरों को सिद्ध मूसेवाला की हत्या करने का टास्क दिया था। लिपिन नेहरा द्वारा जिन 2 शूटरों की बात गोल्डी बराड़ से कराई गई, उनके ना दीपक मुंडी और कशिश हैं। वहीं, अब तक की पड़ताल में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि लिपिन नेहरा के तार गैंगस्टर गोल्डी बरार और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जुड़े हुए हैं।

    कैसे सामने आया गैंगस्‍टर लिपिन का नाम

    कैसे सामने आया गैंगस्‍टर लिपिन का नाम

    मूसेवाला हत्‍याकांड में लिपिन का लिंक तब सामने आया है, जबकि उसका भाई पवन नेहरा फिरोजपुर जेल में बंद है, जिससे मानसा पुलिस पूछताछ के लिए फिरोजपुर से लेकर आई थी। वहां पूछताछ दौरान ही पवन नेहरा ने कई खुलासे किए। लिपिन नेहरा का भाई पवन नेहरा कह रहा था कि, लिपिन नेहरा इस समय कनाडा में बैठा हुआ है।

    चार्जशीट में लॉरेंस बिश्‍नोई ही मास्‍टरमाइंड

    चार्जशीट में लॉरेंस बिश्‍नोई ही मास्‍टरमाइंड

    गौरतलब हो कि, पिछले दिनों सिद्ध मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की ओर से जो चार्जशीट दायर की गई है, उसमें कई कुख्‍यात गैंगस्टरों और शार्प शूटर के नाम शामिल हैं। इस चार्जशीट में गैंगस्टरों को लेकर बताया गया कि किस तरह हत्‍या की साजिश को अंजाम दिया गया। और, किस तरह शार्प शूटर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस चार्जशीट में लॉरेंस बिश्‍नोई ही मास्‍टरमाइंड बताया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+