सिद्धू मूसेवाला के हत्या की तारीख और गाने के बीच निकला गहरा कनेक्शन, सोशल मीडिया पर भी लोग हैरान

सिद्धू मूसेवाला के हत्या की तारीख और गाने के बीच निकला गहरा कनेक्शन, सोशल मीडिया पर भी लोग हुए हैरान

नई दिल्ली, 30 मई: पंजाबी गायक 28 वर्षीय शुभदीप सिंह सिद्धू, जो सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर हैं, उनकी 29 मई, रविवार को मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हैरानी वाली बात ये है कि राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद ये घटना हुई है। पंजाब पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और कनाडा के एक गैंगस्टर ने हमले की जिम्मेदारी ली है। विपक्ष ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर "सस्ती राजनीति" का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से "शांत रहने" की अपील की। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर ने सिद्धू मूसेवाला के हत्या की तारीख और उनके एक सुपरहिट गानों के बीच गहरा कनेक्शन निकला है। जिसके बारे में सोशल मीडिया यूजर ट्विटर पर लिख रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला के 295 गाने से , मौत की तारीख का क्या है कनेक्शन

सिद्धू मूसेवाला के 295 गाने से , मौत की तारीख का क्या है कनेक्शन

असल में कुछ सोशल मीडिया यूजर सिद्धू मूसेवाला का फेमस सॉन्ग 295 के बारे में बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि साल 2021 में आई सिद्धू मूसेवाला का गाना '295' एक हिट सॉन्ग था लेकिन किसी को पता था कि इस नंबर का उनकी मौत से कनेक्शन निकलेगा। दरअसल सोशल मीडिया यूजर '295' को 29/5 (यानी 29 मई 5वां महीना) के तौर पर देख रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई की शाम को की गई है। अब 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के असामयिक निधन के बाद ये '295' ट्रैक फिर से वायरल हो रहा है।

अली गोनी ने भी '295' गाना और मौत की तारीख पर किया ये कमेंट

अली गोनी ने भी '295' गाना और मौत की तारीख पर किया ये कमेंट

कई नेटिजन्स ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की तारीख और गीत के शीर्षक 295 के बीच एक अनोखा संयोग पाया है। टीवी अभिनेता अली गोनी ने ट्वीट किया, "और आज की तारीख 29/5 चौंकाने वाली है #sidhumoosewala।"

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "295 गाना। आज की तारीख" 29,5 "2022 हमेशा याद की जाएगी...सिद्धू मूसेवाला।" एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "क्या संयोग है सिद्धू मूसेवाला का 295 गीत उनके सबसे प्रसिद्ध गीतों में से एक है।'' एक अन्य ने ट्वीट किया, ''और आज 29/5 है। 28 साल के युवा, उनके लिए बहुत इंतजार था, जीवन वास्तव में अप्रत्याशित है।''

धर्म और जात-पात पर आधारित था मूसेवाला का 295 सॉन्ग

धर्म और जात-पात पर आधारित था मूसेवाला का 295 सॉन्ग

मूसेवाला ने साल 2021 में अपना गान '295' जारी किया था। इस गाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 पर मूसेवाला ने अपनी राय व्यक्त की थी। ये गाना धर्म और जात-पात पर आधारित है। धारा 295 "किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाना या अपवित्र करने'' पर लगाया जाता है।

सुपरहिट है ये गाना, एक भी डिस्लाइक नहीं

सुपरहिट है ये गाना, एक भी डिस्लाइक नहीं

मूसेवाला का ये गाना आपको उनके अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल Sidhu Moose Wala पर मिलेगा, जिनके 10.9M सब्सक्राइबर हैं। इस गान को यू-ट्यूब पर 129,255,160 इतनी बार देखा गया है और इसपर लाइक्स 2.6 मिलियन हैं। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि गाने पर एक भी डिस्लाइक नहीं है। (खबर लिखे जाने तक)

'295' गाने के बोल हैं कमाल के

'295' गाने के बोल हैं कमाल के

मूसेवाला का '295' गाना एक पंजाबी सॉन्ग है। जिसके हिंदी बोल कुछ इस प्रकार हैं...

''बता बेटा तेरा सिर नीचे क्यों है
अच्छा भला हस्ता था चुप क्यों है
ये को दरवाजे पर बोर्ड उठाकर घूम रहे है, में अच्छी तरह जानता हूं कोन क्या है...।''

''कुछ लोग यहां पर अपनी चांदी चमकाना चाहते हैं
कुछ लोग तुझे नीचे गिराना चाहते हैं
और कुछ तेरे साथ है जो तेरे फेम के भूखे हैं
तेरा नाम लेकर आगे आना चाहते हैं...''

''मर्दों पर तो मुसीबत आती रहती है
तू दबना (झुकना) मत ये दुनिया तो ऐसे ही स्वाद लेती है
और जिस रास्ते पर तू चल रहा है
उसपर बदनामी बहुत ज्यादा मिलेगी''

''रोज किसी ना किसी से कॉन्ट्रोवर्सी हुई मिलेगी
धर्मो के नाम पर डिबेट मिलेगी
सच बोलेगा तो 295 मिलेगी
और अगर तरक्की करेगा बेटा तो नफरत मिलेगी''

हत्या से एक दिन पहले हटाई गई थी सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा

हत्या से एक दिन पहले हटाई गई थी सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा

पंजाब के मनसा जिले में रविवार 29 मई को फायरिंग की घटना में सिद्धू मूसवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके ऊपर लगभग 30 राउंड फायरिंग की गई थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हैरानी वाली बात ये है कि ठीक इससे एक दिन पहले पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। सिर्फ सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा ही नहीं बल्कि 420 से अधिक अन्य लोगों की सुरक्षा वापस ली गई थी। हालांकि अब पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा है कि वो इस मामले की जांच करवाएंगे कि आखिर सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी ने ली मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी ने ली मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी

कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कथित तौर पर एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी बराक गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह गायक की हत्या में शामिल था।

यहां रहा 295 गाने का लिंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+