AN-94 रूसी राइफल से मारी गोली, फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी में आए थे हमलावर, मूसेवाला की हत्या को लेकर कई खुलासे
AN-94 रूसी राइफल से मारी गोली, फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी में आए थे हमलावर, मूसेवाला की हत्या को लेकर कई खुलासे
नई दिल्ली, 30 मई: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, रविवार को मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस खबर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने 30 गोलियां चलाई। उनके क्षत-विक्षत शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मूसेवाला की हत्या को लेकर अब कई खुलासे हो रहे हैं।
Recommended Video

सिद्धू मूसेवाला पर AN-94 रूसी राइफल से हुआ था हमला
इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 1994 की एक AN-94 रूसी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाला किया गया था। ये AN-94 रूसी राइफल 1994 की एवोमैट निकोनोवा मॉडल का है। पंजाब गैंगवार में पहली बार एएन-94 का इस्तेमाल किया गया है।

फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी में आए थे हमलावर
इस बीच सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है। जी हां, बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी से हमलावर हमला करने आए थे, उसकी गांड़ी की नंबर प्लेट फेक है। 8 से 10 हमलावर थे।
फर्जी नंबर प्लेट वाली कार मिलने के बाद आईजी प्रदीप यादव ने कहा कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमें काफी लीड मिली है।

सिद्धू मूसेवाला पर 30 राउंड गोलियां चलाई गईं
पंजाब के शीर्ष पुलिस अधिकारी वीके भावरा ने कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर लगभग 30 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें कम से कम तीन अलग-अलग हथियारों से गोलियां चलाई गईं। सूत्रों ने बताया कि मौके से तीन एके-94 राइफल की गोलियां बरामद की गई हैं।

सिद्धू मूसेवाला ने इस साल कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था चुनाव
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के अनुसार, गायक सिद्धू मूसेवाला शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर से निकला था और एक घंटे बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला ने इस साल के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

पुलिस को आपसी रंजिश की वजह से हत्या का शक
पंजाब के डीजीपी वी के भवरा ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि गिरोहों के बीच आपसी रंजिश की वजह से गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई है। पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिये जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई है।

मूसेवाला ने AAP को लेकर गाया था विवादित गाना
पिछले महीने सिद्धू मूसेवाला ने अपने गाने 'बलि का बकरा' में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था। गायक सिद्धू मूसेवाला ने अपने गाने में आप समर्थकों को 'गद्दार' (देशद्रोही) कहा था।












Click it and Unblock the Notifications