पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कोरोना पॉजिटिव, पंजाब में घर पर क्वारंटाइन हुईं
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम की पत्नी व शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इस बारे में सबको सूचित किया। हरसिमरत ने लिखा- "डियर आॅल, हल्के लक्षणों के साथ मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस वजह से मैंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। मेरा अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह है कि वे भी कोरोना का टेस्ट करवाएं।"
Recommended Video

हरसिमरत कौर के मुताबिक, वे घर पर सभी आवश्यक सावधानी बरत रही हैं और उन्होंने उन सभी लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा है जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी से अनुरोध करूंगी, जो मुझसे संपर्क में रहे।' बता दिया जाए कि, हरसिमरत कौर केंद्रीय मंत्री भी रही हैं। पंजाब में उनकी पार्टी ने कई सालों तक राज किया है। पिछले दिनों ही पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरसिमरत का जिक्र किया था।

1 दिन में 3500 से ज्यादा नए मरीज
राज्य की बात की जाए तो पंजाब में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यहां वायरस के संक्रमण के रिकॉर्ड 3500 से अधिक मामले एक दिन में सामने आए। सक्रिय मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। राज्य के 22 जिलों में यह संख्या बढ़कर 28000 के पार पहुंच गई है। वहीं, इसी अप्रैल में ही पिछले 9 दिनों में यहां अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या में 50 पर्सेंट तक का इजाफा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications