पंजाब में स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीटों की संख्या बढ़कर 24002 हुई

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के स्कूलों की तस्वीर को बदलने के लिए भगवंत मान सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रोजक्ट की शुरुआत की है।

इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों की तस्वीर को पूरी तरह से बदला जा रहा है। इन स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही छात्रों की लर्निंग तकनीकको आधुनिक किया जा रहा है। प्रदेश में स्कूल ऑफ एमिनेंस की सीटों को भी सरकार लगातार बढ़ा रही है। प्रदेश में स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 24002 कर दिया गया है।

school of eminence

प्रदेश में इस वर्ष तकरीबन दो लाख विद्यार्थियों ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 9वीं कक्षा के लिए तकरीबन 90 लाख और 11वीं कक्षा के लिए 1.10 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं पिछले वर्ष की बात करें तो कुल 102784 छात्रों ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेना पड़ता है। इसके बाद छात्रों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिलता है। इन स्कूलों में 75 फीसदी सीटें सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए होती है।

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कमर कस ली है। पार्टी ने यहां सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में महिला विंग की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर और महिला विंग की संयुक्त सचिव परिमंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित की गई है। बैठक के दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई, साथ ही कैसे पार्टी को हर लोकसभा सीटों पर मजबूत किया जाए, इसपर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार का दावा है कि ये स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं। प्राइवेट स्कूल के बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला करा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+