कौन हैं संजीव अरोड़ा, जिनको आम आदमी पार्टी ने बनाया है राज्यसभा का उम्मीदवार

चंडीगढ़, 21 मार्च: पंजाब से राज्यसभा की पांचों सीटों से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इसमें दो चेहरे हरभजन सिंह और राधव चड्ढा तो काफी जाने पहचाने चेहरे हैं लेकिन बाकी तीन नाम कई लोगों के लिए नए हैं। राघव चड्ढा जहां आम आदमी पार्टी के पुराने नेता हैं तो हरभजन सिंह काफी मशहूर क्रिकेटर रहे हैं। इन दोनों के अलावा संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को पार्टी ने राज्यसभा के लिए कैंडिडेट बनाया है।

लुधियाना के बड़े कारोबारी

लुधियाना के बड़े कारोबारी

पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी की पांचों सीटों पर जीत तकरीबन तय है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि संजीव अरोड़ा कौन हैं, जिनको पार्टी राज्यसभा भेज रही है। संजीव अरोड़ा पंजाब के जानेमाने बिजनेसमैन हैं और लुधियाना से आते हैं। 58 साल के संजीव एक्सपोर्ट हाउस रितेश इंडस्ट्रीज के संचालक हैं। उनके पिता भी लुधियाना के अमीर लोगों में शामिल रहे हैं।

समाज सेवा में भी नाम

समाज सेवा में भी नाम

लुधियाना के उद्योगपति अरोड़ा 'कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट' चलाते हैं और 15 वर्षों से धर्मार्थ कार्यों में शामिल हैं। अपने माता-पिता दोनों को कैंसर से खो देने के बाद अरोड़ा ने ब्रेस्ट कैंसर के लिए इस ट्रस्ट की शुरुआत की थी। संजीव का ये ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से पंजाब के लोगों की सेवा कर रहा है और 160 से अधिक कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है।

संजीव अरोड़ा दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लुधियाना के गवर्निंग बोर्ड में हैं और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एपेक्स काउंसिल के सदस्य भी हैं। संजीव अरोड़ा पंजाब के सतलुज क्लब लुधियाना के सचिव रह चुके हैं, जिन्होंने एम्बुलेंस, पीपीई किट और अन्य आवश्यक चीजों को दान करके लुधियाना जिला प्रशासन की भी काफी मदद की।

पंजाब में 5 सीटों पर चुनाव

पंजाब में 5 सीटों पर चुनाव

पंजाब से चुने गए 5 राज्यसभा सदस्यों- सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। इन पांच सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए 21 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है। इसके बाद 31 मार्च को वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+