पंजाबः आपस में झगड़ा कर रही पोतियों को दादी ने रोका तो बेटे-बहू ने पीट दिया, अस्पताल में भर्ती
रोपड़। पंजाब के रोपड़ जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को उसके बेटे और बहू ने बुरी तरह से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल विधवा महिला को समाज सेवी संस्था ने सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। न्यूज 18 के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है।

बेटी के पति की भी मौत हो चुकी है। वो अपनी बेटी के साथ ही रहती है। बीते दिन उसके बड़े बेटे की दो लड़कियां आपस में झगड़ा कर रही थी तो महिला ने रोकने की कोशिश की। वहीं महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले इंसानियत समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने बताया कि बीते दिन मां को पीटने के बाद छोटे बेटे ने ही उनका इलाज करवाया था।
लेकिन उसके बाद फिर शाम को माता को घर से बाहर निकाल दिया और उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया। संस्था ने पुलिस को भी घटना की शिकायत की ताकि बुजुर्ग मां को इंसाफ मिल सके। डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि मां को गहरे जख्म नहीं है तथा केवल खरोचें हैं और उसका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications