रोड शो में बोले केजरीवाल- लव यू पंजाब, जो लोग आपको लूट रहे थे वो अब बंद होगा

रोड शो में बोले केजरीवाल- लव यू पंजाब, जो लोग आपको लूट रहे थे वो अब बंद होगा

चंडीगढ़, 13 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी जश्न के मूड में है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब में पार्टी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पंजाब के अमृतसर में विजय रोड शो कर रहे हैं। रोड शो से पहले दोनों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। दोनों ने अमृतसर के जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस दौरे पर अरविंद केजरीवाल के साथ थे। केजरीवाल और भगवंत मान ने दरबार साहिब में भी माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

Arvind Kejriwal

अमृतसर में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी। आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंग।''

वहीं पंजाब के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ''हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी।''

पंजाब में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीटों के साथ सत्ता में तूफान ला दिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को आप द्वारा पूरी तरह से पछाड़ दिया गया था और वह केवल 18 सीटों पर कब्जा करने में सफल रही। वहीं कांग्रेस ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+