राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा- पंजाब के आप सांसद मा‍लविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस नेता का लिया पक्ष

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमले किए। राहुल गांधी ने भाषण के दौरान हिंदू शब्द का इस्‍तेमाल करते हुए ऐसा बयान दिया कि सदन में जमकर हंगामा हुआ।

राहुल गांधी ने के हिंदू वाले बयान पर मचे बवाल के बीच पंजाब आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग कांग्रेस नेता के पक्ष में आ चुके हैं। कंग ने राहुल गांधी का पक्ष लेते हुए कहा मैं सदन में ही मौजूद था उन्‍होंने कुछ गलत नहीं कहा है।

AAP MP Malvinder Singh Kang

कंग ने भाजपा के लिए की ये भविष्‍यवाणी

इसके साथ ही आप सांसद कंग ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा ऐसे ही नफरत की राजनीति करती रही तो आने वाले दिनों में 40 सीटों पर भी जीत हासिल नहीं कर पाएगी।

कंग ने कहा जब राहुल गांधी ने सदन में भाषण दिया तब मैं वहां पर मौजूद था। राहुल गांधी ने संसद में पूरे हिंदू समुदाय पर नहीं बल्कि भाजपा द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति पर बात की है।

उन्‍होंने कहा अगर भाजपा का ये ही रवैया रहा तो वे कहीं के नहीं बचेंगे। इसके साथ ही कंग ने कहा आने वाले दिनों में अगर भाजपा ऐसे ही नफरत की राजनीति करती रही तो ये इनका 40 सीट पर भी जीतना मुश्किल हो जाएगा। उन्‍होंने कहा हमारे देश के लोग नफरत और अहंकार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

जानें राहुल गांधी ने भाषण में आखिर क्‍या कहा?

राहुल गांधी ने कहा था हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया है कि डरो मत, डराओ मत, भगवान शिव जी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे केवल हिंसा-हिंसा...नफरत, नफरत...आप हिंदू हो ही नहीं क्‍योंकि हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+