Arshdeep की फैमिली से मिले सांसद राघव चड्ढा संघर्ष के हुए मुरीद, कहा- #IStandWithArshdeep
Asia Cup 2022 में India vs Pakistan मुकाबले में अंतिम ओवर में बॉलिंग करने वाले अर्शदीप सिंह के शुरुआती संघर्ष की कहानियां सामने आ रही हैं। AAP सांसद राघव चड्ढा ने अर्शदीप की फैमिली से मुलाकात की। raghav Chadha I Stand
खरार (पंजाब), 05 सितंबर : India vs Pakistan Asia Cup 2022 का अब तक का सबसे चर्चित मुकाबला रहा। दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले अक्सर लंबे समय तक याद रखे जाते हैं। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रविवार को खेले गए मैच के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। AAP सांसद राघव चड्ढा ने अर्शदीप के परिवार से मिलने के बाद कहा कि अर्शदीप का संघर्ष लोगों को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अर्शदीप भारत के अग्रणी खिलाड़ी बनेंगे।

अर्शदीप से कैच छूटने की घटना
क्रिकेट और उभरते सितारों में दिलचस्पी रखने वाले लोग गूगल पर इस युवा सनसनी के बारे में सर्च कर रहे हैं। हालांकि, भावनात्मक रूप से व्यथित कुछ असमाजिक तत्वों ने अर्शदीप से कैच छूटने की घटना को लेकर 'खालिस्तान' कनेक्शन लिखने की हिमाकत भी कर बैठे। अब इस मामले में केंद्र सरकार के आईटी मंत्रालय का पैनल जांच करेगा।

बॉलिंग सुपरस्टार अर्शदीप
क्रिकेट प्रेमियों के अलावा आम लोग भी अर्शदीप की फैमिली के बारे में भी जानने की दिलचस्पी ले रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने अर्शदीप की फैमिली से मुलाकात की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अभी-अभी पंजाब के खरड़ में बॉलिंग सुपरस्टार अर्शदीप के परिवार से मिला। उनके माता-पिता ने बहुत मेहनत और त्याग किया है।
नीचे देखें राघव चड्ढा का ट्वीट-
अर्शदीप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
दरअसल, भारत पाकिस्तान के मैच के बाद कई घटनाएं ऐसी हुईं जो इस मुकाबले के साथ-साथ लंबे समय तक सुर्खियों में रहने वाली हैं। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अर्शदीप के परिजनों के बारे में कहा, सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले अर्शदीप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेल रहे हैं, जो इंस्पायरिंग है।

अर्शदीप का संघर्ष, आने वाले दिनों के स्टार
बकौल राघव चड्ढा, अर्शदीप का संघर्ष और दृढ़ता (truggle & perseverance) प्रेरणादायक है। आलोचकों के निशाने पर अर्शदीप को राघव चड्ढा का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, हम सब आज अर्शदीप के साथ मजबूती से खड़े हैं। एक अन्य ट्वीट में राघव चड्ढा ने लिखा कि वे 23 वर्षीय अर्शदीप की प्रतिभा के कायल हैं और आने वाले दिनों में वे भारत को लीड करेंगे। घृणा के कारण अर्शदीप का आगे बढ़ना बंद नहीं होगा।
नीचे देखें राघव चड्ढा का ट्वीट
अर्शदीप से छूटा कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट ?
गौरतलब है कि India vs Pakistan Asia Cup 2022 के मुकाबले में अर्शदीप से कैच छूटने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अर्शदीप से छूटा कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। हालांकि, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का मानना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा, न कि अर्शदीप से कैच छूटना।

कांटे की टक्कर वाला मुकाबला
बता दें कि अंतिम ओवर में पाकिस्तान को महज छह रनों की दरकार थी, लेकिन टी 20 क्रिकेट के डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए मशहूर अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन किया और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला 20वें ओवर की पांचवीं गेंद तक ले जाने में कामयाब रहे। कई खिलाड़ियों ने अर्शदीप का समर्थन किया है। आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेल चुके अर्शदीप को फ्रेंचाइजी का भी समर्थन मिला।
नीचे पढ़ें पंजाब का ट्वीट--
असफलताओं के बाद ही इंसान सफल
अर्शदीप के समर्थन में हैशटैग #IStandWithArshdeep लिखते हुए पंजाब किंग्स ने ट्वीट किया कि असफलताओं के बाद ही इंसान सफल होता है। दिलचस्प है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भी अर्शदीप का समर्थन किया है और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग की आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications