चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे देख शायर बने राघव, AAP नेता ने की शानदार शायरी

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे ने आम आदमी पार्टी में उत्साह भर दी है।

चंडीगढ़, 27 दिसंबर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे ने आम आदमी पार्टी में उत्साह भर दी है। निगम चुनाव सबसे ज़्यादा सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ की राजनीति में नया आयाम गढ़ दिया है। सियासी गलियारों में यह चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी बाज़ी पलट सकती है। जिस तरह से नगर निगम चुनाव के नतीजे आएं हैं इससे अब पंजाब की सियासत के समीकरण बदलने के आसार नज़र आ रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब को-इंचार्ज राघव चड्ढा ने भी ख़ुशी का इज़हार किया।

‘यह एक झलक है, पंजाब अभी बाकी है’

‘यह एक झलक है, पंजाब अभी बाकी है’

आम आदमी पार्टी पंजाब इकाई से को-इंचार्ज राघव चड्ढा ने नगर निगम चुनाव के नतीजों को देखने के बाद चंडीगढ़ निवासियों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में कहा अभी 'यह ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है, यह एक झलक है, पंजाब अभी बाकी है'। राघव चडढा ने कहा कि यह जीत केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस की जीत है। चंडीगढ़ के लोग भी दिल्ली मॉडल देख कर उसे आजमाना चाहते हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ की सियासत पर पिछले 25 सालों से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का कब्जा रहा है। पहली बार आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में चुनाव लड़ा और चंडीगढ़ के लोगों ने पहली बार में ही आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए बड़ी जीत दिलाई है।

केजरीवाल मॉडल की जीत हुई- राघव चड्ढा

केजरीवाल मॉडल की जीत हुई- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ऊब चुके थे। नई पार्टी की शक्ल में वह आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं, हमारी पार्टी को आजमाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां (चंडीगढ़) के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस पर मोहर लगाया और आम आदमी पार्टी को बेहतरीन जीत दिलाते हुए केजरीवाल को वोटे दी हैं। राघव चडढा ने कहा इस वक्त जिस तरह से चंडीगढ़ के लोगों का मूड है, आने वाले दिनों में पंजाब की जनता का भी मूड होगा। वहां की जनता भी आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए बेहतरीन जीत दिलाएगी। उन्होंने सभी चंडीगढ़ वासियों को जीत की बधाई देते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं।

'पंजाब चुनाव में भी दिखेगा असर'

'पंजाब चुनाव में भी दिखेगा असर'

24 दिसंबर को चंडीगढ़ में नगर निगम का चुनाव हुआ था, आज निगम चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें आम आदमी पार्टी ने 14 वार्डों में जीत दर्ज कर चंडीगढ़ में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी वार्डों में जीत दर्ज करने का दावा किया था लेकिन वह दूसरे स्थान पर रही। आम आदमी पार्टी ने 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल करते हुए चंडीगढ़ में स्थापित कर चुकी है। भाजपा को कुल 12 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल की झोली सिर्फ़ एक सीट ही आई है। नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पंजाब चुनाव में भी इसी तरह से आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही


ये भी पढ़ें: पंजाब में बिना CM चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी आलाकमान की प्लानिंग ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+