सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा से अमृतसर लाए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लिया 8 दिन की रिमांड पर

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी समेत कई शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके कई ​गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में हैं। मानसा से अमृतसर लाए गए लॉरेंस को अमृतसर पुलिस की ओर से 6 जुलाई तक का रिमांड मिलने के साढ़े 7 घंटे बाद मोहाली भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि, ऐसा कल हुआ।

पुलिस को आशंका है कि, गैंगस्टर लॉरेंस का गैंग उसे फरार करवाने के लिए कुछ भी कर सकता है। ऐसे में राणा कंधोवालिया मर्डर केस में पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर उसे अमृतसर लाने वाली पुलिस टीम ने सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक कचहरी को जाते सभी रास्ते सील कर दिए। वहीं, कोर्ट ने लॉरेंस को 6 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है।

Punjabi singer sidhu Moose Wala case: Gangster Lawrence Bishnoi on 8-day remand

गौरतलब है कि, 29 मई को कुछ शूटर्स द्वारा सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसका कत्ल कर दिया गया था। उस हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार तथा लॉरेंस गैंग ने ली थी। जिसके बाद पुलिस ने लॉरेंस को जेल से अपनी कस्टडी में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। उसके बाद शूटर्स को पकड़ा गया।

Punjabi singer sidhu Moose Wala case: Gangster Lawrence Bishnoi on 8-day remand

इधर, मूसेवाला के करीबी ने जमानत मांगी
एक अन्य खबर यह है कि, सिद्धू मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत सिंह ने विक्की मिड्डूखेड़ा हत्या मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत दिए जाने की मांग की है। शगनप्रीत ने एक दूसरी याचिका में खुद को मूसेवाला का मैनेजर बताते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। याचिका में कहा गया कि, वह जब भी मोहाली आए तो एयरपोर्ट से लेकर तय जगह तक जाने के लिए उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इन दोनों याचिकाओं पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। शगनप्रीत ने याचिका में कहा कि वह मूसेवाला के साथ रहता था।

Punjabi singer sidhu Moose Wala case: Gangster Lawrence Bishnoi on 8-day remand

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+