किसान जत्थेबंदियां इस महीने की आखिरी तारीख से रोकेंगी रेल, संयुक्त किसान मोर्चा-लक्खोवाल का ऐलान
लुधियाना। 2020-21 के किसान आंदोलन के बाद किसान आंदोलनकारी एक बार फिर मुखर विरोध-प्रदर्शनों की तैयारी में जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल पंजाब के सूबा जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लक्खोवाल की अगुवाई में हुई बैठक संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि, अगले महीने वे रेलें रोकेंगे।

अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा की यह मीटिंग यूनियन के मुख्य दफ्तर में हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि 18 से 30 जुलाई तक जिलों में इजलास होगा। 31 जुलाई सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक सूबे में रेल का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान अग्निपथ भर्ती स्कीम के खिलाफ 7 से 14 अगस्त तक इजलास होगा। लक्खोवाल ने ऐलान किया कि, युवाओं की खातिर किसान जत्थेबंदियां सूबे में 31 जुलाई को ट्रेनें रोकेंगी।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना का पंजाब के कई जिलों में पिछले कई दिनों से विरोध हो रहा है। खुद भगवंत मान की सरकार उक्त योजना के खिलाफ प्रस्ताव ला चुकी है। कांग्रेस और आप पार्टी के समर्थकों का कहना है कि, सरकार को अग्निपथ योजना को वापस ले लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications