पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में हमला, जिम करते वक्त कुल्हाड़ी से किया वार, अटैक का Video Viral
पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका के एक जिम में हमला किया गया है। जिस वक्त वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे, उसी दौरान हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Punjabi actor Aman Dhaliwal: पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से हमला करने का हैरान कर देने वाला वीडिया सामने आया है। हमलावर ने उन पर उस वक्त अटैक किया, जब एक्टर जिम वर्कआउट कर रहे थे। हमलावर और अमन धालीवाल के बीच मुठभेड़ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एक कुड़ी पंजाब दी' एक्टर अमन धालीवाल जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान हमलावर ने कुल्हाड़ी जैसे दिखने वाले तेज हथियार के साथ जिम आने वालों को धमकाया। जिसके बाद उन पर हमला कर दिया, हालांकि एक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया।
इस हमले ने धालीवाल को कई चोटों आई है। जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां वो खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं। अमन धालीवाल के शरीर पर हमले के बाद कई जगह टांके लगे है। ये हमला क्यों किया गया, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हमले का वीडियो आया सामने
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अमन धालीवाल पर एक हुड्डी पहने हुए शख्स ने जिम के अंदर आते ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि अमन ने उसे कसकर पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया, जिसके बाद जिम में मौजूद और लोगों ने भी उसको काबू में कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर पर हमला कैलिफोर्निया के ग्रैंड ओक्स में सुबह 9:20 बजे प्लैनेट फिटनेस में हुआ। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानिए कौन हैं अमन धालीवाल
आपको बता दें कि अमन धालीवाल पंजाब के मनसा जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। मॉडलिंग में अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। अमन एक कुड़ी पंजाब दी और विरसा जैसी पॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications