Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 के पार, IMD ने कहा- 48 घंटे के भीतर यहां तेज बारिश के आसार

पठानकोट। पंजाब के ज्यादातर जिलों का तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। यहां बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री चढ़ गया। पठानकोट की ही बात करें तो यहां अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 1 डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के बाद 3 दिन तक लगातार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है, जिसके बाद प्री-मानसून की गतिविधियां भी बढ़ेंगी और लोगों को पिछले दो महीने से पड़ रही गर्मी से थोडी राहत मिल सकती है।

punjab weather forecast: IMD said – heavy rain is expected here within 48 hours

इससे पहले आज भी सुबह 10 बजे पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 बजते-बजते पारा 40 और दोपहर 2 से 5 बजे तक अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल रहने से लोगों को भरी गर्मी में बिना पंखे के समय बिताना पड़ा।

punjab weather forecast: IMD said – heavy rain is expected here within 48 hours

आईएमडी चंडीगढ़ डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि, मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक गिरेगा। 15 और 16 जून को पंजाब में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

punjab weather forecast: IMD said – heavy rain is expected here within 48 hours

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+