पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो का अब एक और पूर्व मंत्री पर होगा ऐक्‍शन, जानिए किस पर शिकंजा कसेगा

चंडीगढ़। पंजाब में सत्‍ता परिवर्तन के बाद से ही पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो ऐक्‍शन मोड़ में है। यह ब्‍यूरो अब तक कई पूर्व मंत्रियों समेत अनेक सरकारी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करा चुकी है। कल विजिलेंस ब्‍यूरो ने पंजाब में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया था। अब एक और पूर्व मंत्‍री पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

Punjab Vigilance Bureau will now take action against another former minister

अभी भारत भूषण आशु का मामला थमा नहीं कि अब पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर विजिलेंस की निगाहें हैं। बताया जा रहा है कि, एक भ्रष्‍टाचार के एक कांड में उनके रिश्तेदार जो-जो जोहल का भी नाम सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने मनप्रीत बादल के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मनप्रीत बादल के खिलाफ अनाज की ढुलाई में घोटाला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। सिंगला का कहना है कि मनप्रीत बादल ने घोटाला किया है और उनका साथ जो-जो जोहल ने भी दिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि, अब देखना यह होगा कि विजिलेंस शिकायत दर्ज करने के बाद क्या एक्शन लेती है। उन्‍होंने कहा कि, पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और उनसे जुड़े व्‍यक्तियों के खिलाफ करप्शन मामले में विजिलेंस को शिकायत की गई है। उधर, कल हुई गिरफ्तारी के बाद से पंजाब के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कल उन्‍हें टैंडर घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद उन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, कोर्ट से भी आशू को झटका लगा है। कोर्ट द्वारा आशू को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जिला अटॉर्नी पुनीत जग्गी ने बताया कि, अब आशू रिमांड पर होंगे और उनसे घोटाले के आरोप में पूछताछ होगी। उसके बाद पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो उन्‍हें पुन: 27 अगस्त को कोर्ट में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+