पंजाब में बदलने लगी सरकारी अस्पतालों की सूरत, कुछ यूं नजर आ रहा ये हॉस्पिटल

पंजाब में अस्पतालों की सूरत बदलने का आम आदमी पार्टी सरकार लगातार काम कर रही है। जिस तरह से दिल्ली में पहले शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बढ़ चढ़कर काम किया उसी तरह से पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार इस काम को आगे बढ़ा रही है।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। सभी सरकारी अस्पतालों में ओटी, आईसीयू आदि सभी सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।

hospital

पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर आज इस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बता दें कि पटियाला में पहले अपग्रेडेड अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान ने हिस्सा लिया।

इससे पहले शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब के सभी स्कूलों अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा। इसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इस नई मुहिम के तहत पहले अस्पताल का उद्घाटन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि महज डेढ़ साल के भीतर 664 मोहल्ला क्लीनिक को दिल्ली में तैयार किया गया। यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। इसी तरह से पंजाब में भगवंत मान सरकार भी दूसरे और तीसरे चरण के तहत अस्पतालों में बेहतरी लाने का काम कर रही है। यहां सभी जिला स्तर के सरकारी अस्पतालों का नवीनीकरण किया जाएगा।

आप मुखिया ने इस बात को दोहराया है कि हर नागरिक का यह अधिकार होता है कि इसे सर्वोत्तम इलाज मिले। साथ ही सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराए, फिर वह गरीब हो या अमीर। हम दिल्ली के बाद पंजाब में भी इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+