पंजाब: 'यह लोकतंत्र के लिए खतरा', AAP ने वन नेशन वन इलेक्शन का किया विरोध
Punjab News: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा बयान दिया है। आप ने कहा कि हम एक राष्ट्र-एक चुनाव के विचार के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि यह विधायिका को अनिवार्य रूप से 5 वर्षों तक पद पर बने रहने के लिए बाध्य करता है। भले ही सरकार जनता का विश्वास खो दे। संघ स्तर पर शासन करने वाली पार्टी को क्षेत्रीय दलों पर अनुचित लाभ मिलेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का केवल 0.1 प्रतिशत बजट बचेगा। यह त्रिशंकु विधानसभाओं को संबोधित करने, विधायकों और सांसदों के दलबदल और खरीद-फरोख्त का मार्ग प्रशस्त करने में अपर्याप्त होगा। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है, हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन शोभायात्रा निकालेगी केजरीवाल सरकार, भंडारा और सुंदरकांड का आयोजन












Click it and Unblock the Notifications