पंजाब के तरन तारन पुलिस स्टेशन में RPG हमले की जिम्मेदारी अल कायदा के संगठन ने ली

tarn taran

पंजाब के तरन तारन में जिस तरह से पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था, उसके बाद इस हमले के पीछे आतंकी साजिश की बात सामने आ रही थी। लेकिन अब आतंकी संगठन अल कायदा की शाखा गजवा ए हिंद ने इस रॉकेट हमले की जिम्मेदारी ली है। गजवतुल हिंद ने दावा किया है कि उसने ही तरन तारन पुलिस स्टेशन पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया था। हमने यह हमला अमृतसर-भठिंडा हाईवे से किया था। वहीं रिपोर्ट की मानें तो यह दावा जांच को भटकाने के लिए गया है।

इसे पहले शनिवार को सिख फॉर जस्टिस, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। अहम बात यह है कि यह मामला ऐसे समय में आया है जब बॉम्ब स्क्वॉड और सुरक्षाकर्मी इस आरपीजी को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे। बम को शुक्रवार को पंजाब के तरन तारन पुलिस स्टेशन में पाया गया था। इस बम को बॉम्ब प्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनकर सुरक्षाकर्मी ने डिफ्यूज किया था।

इस हमले के बाद एनआईए के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शनिवार की शाम को एनआईए के अधिकारी यहां पहुंचे थे, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है। हालात की समीक्षा के बाद जीडीपी गौरव यादव ने कहा था कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, केस यूएपीए के तहत दर्ज किया गया है। इस बात के साफ संकेत हैं कि यह हमला विदेशी तत्व ने किया है, जोकि भारत की शांति व्यवस्था को खराब करना चाहता है और इसके टुकड़े करना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+