गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं करने पर मान सरकार का बड़ा फैसला, अब कोने-कोने पहुंचेंगी पंजाब की झांकियां
Punjab News: गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झाकियां को खारिज करने के बाद भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इन झांकियों को पूरे पंजाब में घुमाने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि केंद्र सरकार भले ही इनको परेड में शामिल ना करें, लेकिन अब ये झांकियों पूरे पंजाब में कोने-कोने तक जाएंगी।
आप विधायक ने कहा कि अब ये झांकियां पंजाब के हर हिस्से में जाएंगी। लोगों को पंजाब के गौरव से अवगत कराएगी। साथ ही लोग भी बताएंगे कि झांकियों में कमी है या केंद्र की नीयत में खोट है। पंजाब सरकार ने इस बार देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों के अहम योगदान, नारी शक्ति और पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समेटकर झांकियां तैयार की थी।

विधायक नरिंदर कौर भराज ने झांकियों का किया जोरदार स्वागत
इस बीच तीनों झांकियां संगरूर पहुंची। विधायक नरिंदर कौर भराज ने झांकियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नरिंदर कौर ने कहा कि देश की आजादी और संस्कृति के लिए बलिदानों में सबसे पहले पंजाब का नाम आता है।
केंद्र ने पंजाब के प्रति अपनी भेदभाव की भावनाओं को दिखाया
उन्होंने कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले योद्धाओं को शामिल कर मान सरकार ने ये झांकियां तैयार की थीं। लेकिन केंद्र सरकार ने इन झांकियों को परेड में शामिल नहीं किया। ऐसा करके केंद्र सरकार ने पंजाब के प्रति अपनी भेदभाव की भावनाओं को दिखाया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'आपका संघर्ष भारत के लोगों की यादों में रहेगा', लाला लाजपत राय की जयंती पर सीएम मान ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications