पंजाब: कांग्रेस से निकाले गए तो 3 बार MLA रहे धीमान ने बांटे लड्‌डू, बोले- हमें इसकी खुशी हुई

संगरूर। पंजाब में संगरूर ज़िले के दिड़बा में एक सियासी धुरंधर ने जो किया, उसकी चर्चा हो रही है। यहां 3 बार विधायक रह चुके सुरजीत सिंह धीमान कांग्रेस से निकाले जाने के बाद लड्डू बांटते नजर आए। उन्होंने पार्टी से निकाले जाने पर दुख नहीं, बल्कि खुशी जताई, और समर्थकों में लड्डू बांटे।

Dirba of Sangrur district Punjab, Surjit Singh Dhiman, was three-time MLA, was seen distributing laddoo after expelled from Congress

धीमान ने कहा कि, "कांग्रेस आलाकमान ने मेरी सदस्यता सिद्धू के नजदीकी होने के कारण छीनी है। हमने जनहित में काम किया, लेकिन पार्टी की आलाकमान ऐसे चेहरों को पसंद नहीं करती, जिन्हें लोग पसंद करते हैं।" बता दें कि, सुरजीत सिंह धीमान पंजाब में 3 बार विधायक रह चुके हैं, और उसके बाद कांग्रेस से बाहर कर दिए गए। उन्होंने खुद को निकाले जाने पर पार्टी की आलाकमान को निशाने पर लिया है और उनका कहना है कि, हम सच्चाई और ईमानदारी पर पहरा देते आए हैं और लोगों के साथ खड़े रहे हैं।

Dirba of Sangrur district Punjab, Surjit Singh Dhiman, was three-time MLA, was seen distributing laddoo after expelled from Congress

धीमान कहा कि, मेरे साथ जो किया गया, उसके लिए विरोधियों को धन्यवाद। अब मैं कहूंगा कि, 'लोग ही हमारी पार्टी हैं। यही हमारी खुशी है। लड्डू खाइए।' उन्होंने कहा कि यहां जिन्हें लोग पसंद करते हैं, उन्हें दिल्ली की आलाकमान पसंद नहीं करती। आलाकमान को पसंद आते हैं उन्हें लोग पसंद नहीं करते।'

धीमान ने आरोप लगाए कि, पंजाब में कांग्रेस की हार का कारण सबसे बड़ा कारण दिल्ली की आलाकमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+