पंजाब: राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटाया, मान सरकार ने एक्सटेंशन की रद्द

मान सरकार ने राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटाया दिया है। सरकार ने उनकी एक्सटेंशन रद्द कर दी है।

Manisha Gulati

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटा दिया है। सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में मनीषा गुलाटी को दिए गए कार्यकाल के विस्तार को वापस लेने से संबंधित एक अधिसूचना जारी की है।

मनीषा गुलाटी को मार्च 2018 में पंजाब में तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था। उन्हें सितंबर 2020 में सेवा विस्तार भी दिया गया था। हालांकि मनीषा पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी 2022 में बीजेपी में शामिल हो गईं।

अब मान सरकार ने उन्हें महिला आयोग चेयरपर्सन के पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी ने उनकी एक्सटेंशन रद्द कर दी है। मालूम हो कि कैप्टन सरकार के वक्त सितंबर 2020 को 3 साल की एक्सटेंशन दी गई थी, जिसे अब मान सरकार ने रद्द कर दी है। बता दें कि मान सरकार ने इससे पहले भी उन्हें पद से हटाया था, लेकिन मनीषा गुलाटी के हाईकोर्ट के रुख के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था।

मालूम हो कि मार्च 2018 में कैप्टन सरकार में नियुक्त हुई गुलाटी का 2020 में कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद फरवरी 2022 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली, हालांकि इसके बावजूद वह अपने पद पर बनी हुई थीं। जिसके बाद अब मान सरकार ने उनको बड़ा झटका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+