पंजाब लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का रिजल्ट आज शाम को, 2 Cr का पहला प्राइज, ऐसे करें चेक
पंजाब लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का रिजल्ट आज शाम को, 2 Cr का पहला प्राइज, ऐसे करें चेक
चंडीगढ़, 17 जनवरी: पंजाब राज्य प्रिय लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का रिजल्ट आज शाम (17.01.2022) 6 बजे जारी हो जाएगा। लॉटरी का पहला प्राइज 2 करोड़ रुपये का है। लोहड़ी बंपर लॉटरी परिणाम विजेताओं की लिस्ट अधिकारिक वेबसाइट www.punjabstatelotteries.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस वेबसाइट पर विजेताओं की लिस्ट पीडीएफ फाइल में जारी की जाएगी। लॉटरी खरीदार इस वेबसाइट पर जाकर शाम 6 बजे के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस लॉटरी का आयोजन पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय द्वारा किया जाता है। इस बार 6 लाख टिकट बेचे गए हैं। हर टिकट की कीमत 500 रुपये हैं।
जानिए कितने-कितने का है प्राइज
-फर्स्ट प्राइज - 2 करोड़ रुपये
-सेकेंड प्राइज - 10000 रुपये
-तीसरा प्राइज- 9000 रुपये
-चौथा प्राइज- 7000 रुपये
-पांचवा प्राइज- 5000 रुपये
-छठा प्राइज- 3000 रुपये
इस लॉटरी योजना का नाम पंजाब राज्य प्रिय लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी ड्रा 2022 है। यह छह लाख टिकटों की बंपर लॉटरी योजना है। जिसका एमआरपी मूल्य 500 प्रति टिकट है। इस वर्ष पंजाब राज्य प्रिय लोहड़ी बंपर लॉटरी परिणाम 2022 17/01/2022 को लाइव होगा।
हाल ही में पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय की अधिकारिक वेबसाइट पर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी योजना जारी की थी। पंजाब राज्य लॉटरी विभाग ने लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी के लिए कुल 6 लाख टिकट प्रदान किए थे। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर योजना 2022 लॉटरी टिकट खरीदा है।
ये भी पढ़ें- गाजीपुर में मिला बम पाकिस्तान से आया था, दिल्ली पुलिस की जांच में हुए कई खुलासे