Punjab: आप में शामिल हुए शिरोमणि अकाली दल नेता तलबीर गिल, भगवंत मान बोले- कई अकाली नेता पार्टी छोड़ेंगे
Punjab: लोकसभा चुनाव के दौरान तमाम मुश्किलों के बावजूद पंजाब में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिल रह रही है। अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के अमृतसर दक्षिण से हलका प्रभारी तलबीर गिल अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
आप के पंजाब अध्यक्ष और सीएम भगवंत मान ने तलबीर गिल और उनके साथियों को पार्टी में औपचारिक तौर पर प्रवेश करवाया। ज्ञात हो कि तलबीर गिल अमृतसर के बेहद लोकप्रिय नेता हैं। अमृतसर और आसपास की जनता में उनकी अच्छी पकड़ है।

तलबीर गिल अकाली दल बादल के टिकट से 2022 में अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अकाली दल की गलत नीतियों और परिवारवाद के कारण पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।
तलबीर गिल के साथ उनके साथी नेता दिलबाग सिंह वडाली, यूथ अकाली दल के अमृतसर के अध्यक्ष सरब सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह सुक्खी, रूस्तम सिंह संधू और जसबीर सिंह भी आज सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर सीएम भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल का पंजाब में अब करीब करीब सफाया हो चुका है। बादल परिवार की परिवारवादी नीतियों की वजह से अकाली दल के पर से लेकर नीचे तक नेता और कार्यकर्ता काफी निराश हैं। आगामी दिनों में और भी कई अकाली नेता पार्टी छोड़ेंगे। मान ने कहा कि अकाली दल की हालत बेहद खराब हो गई है कि इस चुनाव में उसे 13 लोकसभा हल्के के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा आरोप, भाजपा का बस चले, तो विरोधी दलों के प्रचार रुकवा दे












Click it and Unblock the Notifications