पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा आरोप, भाजपा का बस चले, तो विरोधी दलों के प्रचार रुकवा दे
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा साजिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का बस चले, तो पूरे विपक्ष को कैंपेन करने से रोक दें। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल दिया गया, तो हम प्रचार कर रहे हैं, जब जनता वोट डालेगी तो, केजरीवाल बाहर आ सकेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि भाजपा वाले पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को तंग कर रहे हैं, मुझे राज्यपाल से कोई निर्णय करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव जीतने हारने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए है। कभी किसी का चुनाव प्रचार के गाने बैन कर दो, कभी किसी का खाता सीज कर दो। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष के बिना लोकतंत्र कैसे होगा?
मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा किया कि पंजाब में आप को सभी 13 सीटें पर जीत मिल रही हैं, जहां पर हमारे प्रत्याशी जी जान से लड़ रहे हैं। हमें आशा है कि इस बार पंजाब के बाहर दिल्ली, गुजरात असम और स्थानों पर आम आदमी पार्टी की जीत होगी।
भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी वाले अपने मैनिफेस्टो को संकल्प पत्र कहते थे, फिर घोषणा पत्र कहने लगे, अब गारंटी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि गारंटी तो हमने शुरू की थी। जब खतरे की घंटी बजने लगी, तो मोदी जी को गारंटी याद आ गई है। उन्होंने साथ में जोड़ा चलो कोई बात नहीं, हमारे डर से ही सही वह काम तो करें।
यह भी पढ़ें Punjab: सीएम भगवंत मान का विपक्षी दलों पर बड़ा हमला, कहा- उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications