'पंजाब का भी हश्र दिल्ली जैसा होगा', मनीष सिसोदिया के यहां CBI का छापा पड़ने पर बोले मजीठिया
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम मजीठिया ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर तीखा हमला बोला। मजीठिया ने कहा, ''पंजाब का हश्र भी दिल्ली जैसा होने वाला है, क्योंकि दिल्ली की एकाधिकार वाली आबकारी नीति पंजाब में भी लागू की गई है।'' उन्होंने कहा कि, जिस आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा..उसके बाद देखिए पंजाब में भी वैसी ही स्थिति है और जल्द ही इसका खुलासा होगा।

बता दें कि, बिक्रम मजीठिया सूबे के बाबा बकाला में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार से उन सिख कैदियों की रिहाई की भी अपील की जो अपनी सजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। मजीठिया ने कहा कि, मौजूदा सरकार की ज्यादातर नीतियां दिल्ली जैसी हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार की हाल में वापस ली गई नयी आबकारी नीति को मजीठिया ने पंजाब की आबकारी नीति से संबद्ध करार दिया।

पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर बात करते हुए मजीठिया ने संवाददाताओं से कहा, ''पंजाब का हश्र भी दिल्ली जैसा होने वाला है, क्योंकि दिल्ली की एकाधिकार वाली आबकारी नीति पंजाब में भी लागू की गई।''












Click it and Unblock the Notifications