पंजाब में टिफिन बम की आतंकी साजिश का पर्दाफाश, स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान से भेजा गया था ये जखीरा
पंजाब में टिफिन बम की आतंकी साजिश का पर्दाफाश, स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान से भेजा गया था ये जखीरा
नई दिल्ली, 09 अगस्त: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। रुरल एरिया से हैंड ग्रेनेड और टिफिन बॉक्स और आईईडी बम सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े आतंकी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कहा कि एक टिफिन बॉक्स के अंदर दो से तीन किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस फिट किया गया था। पुलिस ने ये टिफिन बम अमृतसर जिले के लोपोके गांव में की है। हथियारों का ये जखीरा ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भेजा गया था।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सोमवार को कहा है कि अमृतसर के ग्रामीण इलाके में कल कुछ बरामदगी की गई जिसमें 5 ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), फिटेड टिफिन बॉक्स और 9 एमएम पिस्टल के 100 राउंड शामिल हैं। हमारे आकलन के अनुसार इन बमों को सीमा पार से ड्रोन के जरिए पहुंचाया गया था।
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बमों को बरामद करने के बाद हमने एनएसजी टीम को बुलाया जो इस समय मामले को देख रही है। उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आईईडी में 2-3 किलोग्राम आरडीएक्स होता है। 15 अगस्त के पहले राज्य हाई अलर्ट पर रहेगा। हमने चेकिंग भी बढ़ा दी है।
पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा है कि टिफिन बॉक्स बम के माध्यम से किसी भीड़भाड़ वाले इलाके को टारगेट करने का आतंकियों का प्लान था। इस टिफिन बॉक्स से बहुत बड़ा धमाका हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications