पंजाब: राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने की भगवान श्रीराम की पूजा, किया प्रसाद वितरण
Punjab News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसके साथ ही प्रभू श्री राम अपने गर्भगृह में विराजमान हो गए। राम लला के विराजमान होने से पूरे देश में खुशी की लहर है।
इस शुभ अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। पूरा देश राममय हो गया है। इस खास अवसर पर राम भक्त कहीं शोभा यात्रा तो कहीं भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। कहीं कीर्तन तो कहीं कथा का आयोजन हो रहा है।

भगवान राम की पूजा-अर्चना की
वहीं, पंजाब में भी पूरा माहौल राममय हो गया है। इस खास अवसर पर राजस्व व पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने प्रभु श्री राम के चरणों में सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। ब्रह्म शंकर जिंपा ने राम भक्तों के साथ उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम के सामने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की।
आप के नेताओं ने भगवान राम के आगमन पर मनाया जश्न
राजस्व मंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण कर प्रभू श्री राम की सेवा की। इस मौके पर काफी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने भगवान राम के आगमन पर जश्न मनाया। आप के सांसद, विधायक और मंत्री भगवान श्री राम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पशुपालकों के साथ खड़ी है भगवंत मान सरकार', गुरमीत सिंह ने बठिंडा में बीमारी प्रभावित गांव का किया दौरा












Click it and Unblock the Notifications