पंजाब: 'पशुपालकों के साथ खड़ी है भगवंत मान सरकार', गुरमीत सिंह ने बठिंडा में बीमारी प्रभावित गांव का किया दौरा
Punjab News: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रविवार को बठिंडा जिले के मिश्रित संक्रमण बीमारी से प्रभावित रायके कलां गांव का दौरा किया। उन्होंने बठिंडा के उपायुक्त शौकत अहमद पर्रे को पशुओं की मौत के संबंध में एक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए दस टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल हैं। दस टीमों में से पांच टीमें उपचार के लिए, दो टीमें सैंपलिंग के लिए, दो टीमें रात्रि ड्यूटी के लिए और एक टीम पशु अस्पताल रायके कलां में तैनात की गई है।

राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस कठिन समय में अपने पशुपालकों के साथ खड़ी है और स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए टीमों को तैनात किया गया है। प्रभावित पशुधन के इलाज पर होने वाली सभी लागत वहन करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि रायके कलां धर्मशाला में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, इसके अलावा, उप निदेशक पशुपालन विभाग बठिंडा के कार्यालय में एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में दो टीमों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'BJP के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा', CM मान ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications