Punjab Municipal Elections: टिकट वितरण में नहीं चलेगी सिफारिश, प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे करेगी AAP
Chandigarh: पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव में किसी को भी सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं देगी। पार्टी ने टिकट वितरण के लिए एक सर्वे कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर टिकट बांटा जाएगा। बुधवार को चंडीगढ़ में आप के विधायकों, जिला और ब्लाक प्रधानों के साथ बैठक करते हुए पार्टी के संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने यह साफ़ किया।

संदीप पाठक ने कहा कि नगर निगम के लिए जीत ही टिकट की प्रथम शर्त होगी। पाठक ने कहा कि हर नगर निगम में पार्टी सर्वे करवाएगी, जिसमें एक मंत्री, संबंधित जिलों के विधायक, जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान और एक निष्पक्ष पर्यवेक्षक होगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी तय करेगी कि किसे टिकट देना है।
संदीप पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियां शुरू करने के साथ साथ ही दोहराया कि पंजाब सकरार की ओर से आम लोगों के लिए किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाएं। खासतौर पर 300 यूनिट निशुल्क बिजली का लाभ, आम आदमी क्लीनिक से आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं और स्कूल आफ एमिनेंस की तरह सुविधाओं से उन्हें जागरूक किया जाए।
सूत्रों के मुताबिक बताया कि बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों और जिला प्रशासन की तरफ से उनके कार्य न किए जाने की भी शिकायतें कीं। डॉ. संदीप पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया कि इन मामलों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत संबंधित मंत्रियों से बात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications