Punjab Polls: सुनील जाखड़ बोले- मैं हिंदू होने की वजह से सीएम पद की रेस में नहीं, ये दुख की बात
नई दिल्ली, 2 फरवरी: पंजाब के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार आंतरिक कलह पार्टी पर भारी पड़ रही है। सबसे ज्यादा बवाल तो राज्य में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर हो रहा है। हाईकमान ने अभी कोई चेहरा घोषित नहीं किया है, लेकिन बड़े नेता अपना-अपना दांव खेल रहे। अब पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ का बयान इस मुद्दे पर सामने आया है।
Recommended Video

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि वो मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। वो बस इस वजह से दुखी हैं कि उन्हें हिंदू होने की वजह से पार्टी ने सीएम पद के लिए खारिज कर दिया था। दिल्ली में बैठे सलाहकारों ने कहा था कि एक सिख चेहरा ही सीएम पद के लिए उपयुक्त होगा, जबकि पंजाब धर्मनिरपेक्ष राज्य है। उन्होंने आगे कहा कि सलाहकार दिल्ली में सही सलाह नहीं दे रहे हैं। मुझे ये बताना सही था कि मैं सीएम उम्मीदवार नहीं बन सकता, अगर मैं विधायक नहीं हूं, लेकिन मैं पंजाबी हिंदू हूं, इस वजह से नहीं बन रहा तो ये दुख की बात है। इस वजह से पार्टी ने एक पूरे समुदाय को नुकसान पहुंचाया है।
जाखड़ ने की जल्द सीएम फेस के ऐलान की मांग
जाखड़ ने कहा कि अगर दलित उम्मीदवार का समर्थन करना एक अच्छा विकल्प है तो पार्टी को उनका समर्थन करना जारी रखना चाहिए। साथ ही मतदान से पहले मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया जाना चाहिए। वैसे पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है कि जल्द ही इस मुद्दे पर सस्पेंस खत्म हो जाएगा, क्योंकि पार्टी सीएम फेस के निर्णय में अंतिम चरण में है। राहुल गांधी ने भी पिछले हफ्ते एक वर्चुअल रैली में कहा था कि वो कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर सीएम उम्मीदवार का चुनाव करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications