जालंधर में बोले PM- त्रिपुरमालिनी देवी के दर्शन करने की थी इच्छा, पंजाब पुलिस नहीं कर पाई व्यवस्था

नई दिल्ली, 14 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है, जिस वजह से सभी राजनीतिक पार्टियों ने वहां पर पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को जालंधर में एक रैली की, जहां उन्होंने चन्नी सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही सभी से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

Jalandhar

पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस रैली के बाद त्रिपुरमालिनी देवी शक्तिपीठ में पूजा करना चाहता था, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने कहा कि वे व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। ये तो यहां की सरकार की स्थिति है। मैं जल्द ही शक्तिपीठ में पूजा जरूर करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हम संघवाद का सम्मान करते हैं। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने केंद्र के साथ संघवाद के हिसाब से काम किया। जल्द ही पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य को कर्ज मुक्त बनाया जाएगा।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: PM Modi ने Jalandhar Rally में दिया नवां पंजाब का संकल्‍प | वनइंडिया हिंदी

    पीएम ने कहा कि हम देश के सीमाओं को मजबूत करते हैं लेकिन उनके नेता सेनाओं को गुंडा कहते हैं और उनकी शहादत पर सवाल उठाते हैं। हमने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए SIT बनाई और पीड़ितों की मदद की, लेकिन दंगे के आरोपियों को पार्टी में बड़े पद देकर कांग्रेस ने हमेशा आपके जख्मों पर नमक छिड़का है। अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल बीजेपी सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा। बीजेपी की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा।

    गांधी परिवार पर हमला
    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में है, कभी भी पंजाब का भला कांग्रेस नहीं कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+