बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग: चश्मदीद ही निकला 4 जवानों का हत्यारा, चकमा देकर उलझा रहा था केस

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने चश्मदीद आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी ने 4 जवानों की हत्या का कारण निजी रंजिश बताया है।

bathinda military station

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पंजाब पुलिस ने घटना के चश्मदीद गनर दिसाई मोहन से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि गनर दिसाई मोहन ने घटना स्थल के पास सफेद कुर्ता पजामा ने दो नकाबपोश लोगों को देखने का दावा किया था, जिसके बाद पुलिस ने दिसाई मोहन से कई और सवाल किए, लेकिन दिसाई मोहन के जवाबों पर पुलिस को संदेह हुआ।

संदेह की स्थिति में पुलिस ने चश्मदीद गनर दिसाई मोहन से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, इस मामले में आरोपी ने बताया कि उसने अपने निजी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए पहले उसने राइफल चोरी की और फिर उसी रायफल से चारों जवानों को गोलियों से भून दिया।

बता दें कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 12 अप्रैल की सुबह फायरिंग में 4 जवान शहीद हो गए। इस मामले को लेकर सेना ने अपना बयान जारी कर कहा था कि फायरिंग की घटना से एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, इसमें किसी अन्य जवान को चोट या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। इलाके को सील कर पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

हत्या के बाद पुलिस और सेना के अधिकारियों ने परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें ये देखा गया कि जवानों की हत्या के लिए कोई बाहरी व्यक्ति कैंट के अंदर नहीं दाखिल हुआ। इसके बाद अधिकारियों को यकीन हो गया था कि जवानों की हत्या करने वाले अंदर से ही आए थे।

मामले की जांच अभी भी चल रही है। हालांकि दिल्ली स्थित सेना हेडक्वार्टर से आई एक टीम भी मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Balwinder Gill: अमृतसर में भाजपा नेता बलविंदर गिल को मारी गोली, चेहरे के नीचे की हड्डी टूटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+