Video: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देखें कैसे 5 हथियारों के साथ धरे गए दो शख्स
पंजाब पुलिस ने 5 हथियारों और जिंदा कारतूस से साथ 2 शख्स को गिरफ्तार किया है। सीवीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस ने कैसे पीछाकर आरोपियों पर कार्रवाई की।
Punjab News: पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी एक बड़ी कार्रवाई की। 5 हथियार और जिंदा कारतूस के साथ 2 शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक वीडियो में पुलिस देखा जा सकता है कि पंजाब पुलिस किस तरह की तत्परता दिखाते हए ये कार्रवाई की है।

अमृतरसर में बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस कई आपराधिक मामलों में वांछित दो अभियुक्तों पर कार्रवाई की। कार्रवाई का वीडियो स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिस अपराधियों के वाहन का पीछा करते हुए एक ऐसे स्थल पर पहुंच जाती है जहां उनके लिए भागने का कोई रास्ता नहीं बचता। ऐसे में वे वाहन ने निकलकर पैदल भागने लगने लगते हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
जिस स्थल पर गाड़ी खड़ी करके आरोपियों ने भागने का प्रयास किया वो भीड़भाड़ वाला इलाका था। ऐसे में अधिक दूर तक नहीं जा सके और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके वाहन को भी पुलिस थाने ले जाया गया है
#WATCH | Punjab Police arrested two criminals in Amritsar and recovered 5 weapons and live cartridges from them.
(CCTV footage confirmed by police) pic.twitter.com/vqo1czNWHR
— ANI (@ANI) December 1, 2022
कार्रवाई को लेकर मीडिया से बात करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह ने बताया कि आरोपियों कि पहचान रवि और रोबिन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों के 5-6 मामले दर्ज हैं। हमने उनके पास से 5 हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications