पंजाबः घर पर ही रहता था पति लेकिन नहीं लग पाई देवर-भाभी के अवैध संबंध की भनक

फिल्लौर। पंजाब के फिल्लौर जिले में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने अपने आशिक से पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित पत्नी, उसके आशिक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिस शख्स ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है वह मृतक का मौसेरा भाई था, जो विदेश में रहता था।

पांच साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पांच साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस के अनुसार फिल्लौर जिले के रसूलपुर गांव के रहने वाले जोरावर सिंह की शादी 5 वर्ष पूर्व नवदीप कौर के साथ हुई थी। इस दौरान दोनों का एक बच्चा भी है, जो कि अब तीन साल का है। इस दौरान मृतक जोरावर सिंह की सगी मौसी के बेटे सुखदेव सिंह के साथ उसकी पत्नी नवदीप कौर के अवैध संबंध बन गए थे। सुखदेव सिंह अधिकतर विदेश में रहता था। हालांकि सुखदेव सिंह की भी शादी हो चुकी थी। लेकिन पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।

मौसेरे देवर के साथ हो गया पत्नी का अवैध संबंध

मौसेरे देवर के साथ हो गया पत्नी का अवैध संबंध

धीरे-धीरे सुखदेव का जोरावर सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंधों का रिश्ता गहराता गया। विदेश में रहते हुए भी सुखदेव लगातार जोरावर सिंह की पत्नी नवदीप कौर के साथ फोन पर बातचीत करता था। एक दिन पत्नी नवदीप कौर ने अपने आशिक सुखदेव के साथ मिलकर पति जोरावर की हत्या का प्लान बनाया और इसके लिए सुखदेव भी तैयार हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए सुखदेव विदेश से पंजाब आया और फिर नवदीप कौर के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई।

दोनों ने मिलकर बनाया हत्या का प्लान

दोनों ने मिलकर बनाया हत्या का प्लान

पुलिस के अनुसार नवदीप कौर ने आशिक सुखदेव को बताया था कि वह पति के साथ एक शादी के कार्यक्रम में जाने वाली है। जहां जोरावर सिंह को शराब पिलाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया जाएगा। इसी योजना के तहत नवदीप अपने पति के साथ शादी में पहुंची, जहां सुखदेव भी मौजूद था। शादी में सुखदेव ने अपने मौसेरे भाई जोरावर सिंह को खूब शराब पिलाई और बाद में उसे नशे की हालत में दूसरी जगह ले जाकर चाकू से गोद दिया। हत्या करने के बाद जोरावर सिंह के शव को ठिकाने लगाने के बाद सुखदेव अपने एक दोस्त के साथ फिर लौट कर शादी में पहुंच गया।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने यह भी बताया कि पत्नी नवदीप कौर ने ही लापता होने की जानकारी दी थी। जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की लेकिन किसी तरह की कोई ठोस खबर नहीं मिली। बाद में पुलिस को मृतक की पत्नी नवदीप कौर का शक हुआ। पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया और मृतक की पत्नी नवदीप कौर के साथ उसके आशिक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+