पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री इंदरबीर सिंह का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, 2 नेताओं को कैबिनेट में जगह

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री के इस्तीफे के साथ ही दो विधायकों को भगवंत मान सरकार में जगह में मिलने जा रही है।

Inderbir Singh Nijjar

पंजाब सरका (Govt. of Punjab) के कैबिनेट में मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर (Inderbir Singh Nijjar) के इस्तीफे के साथ बड़े बदलवा क्रम शुरू हो गया है। बुधवार के भगवंत मान सरकार में दो विधायकों को शामिल किया गया जाएगा। जिन आप नेताओं को पंजाब सरकार के कैबिनेट में जगह मिल रही है उनमें गुरमीत सिंह खुडियान और बलकार सिंह का नाम शामिल है। ये दोनों नेता को बुधवार को मख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

पंजाब सरकार के कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले डॉक्टर इंद्रबीर निज्जर ने संसदीय कार्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही दो चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार सुबह 11 बजे राज्यपाल दो नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पंजाब सरकार इस में बार प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुडियां और करतारपुर से विधायक बलकार सिंह को मंत्री बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय मांगा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप के नए मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने के उम्मीद है। बताया जा रहा है कि खुडियां चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+