Punjab: ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए युवक यूं पहिये के नीचे आया, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
पंजाब के गुरदासपुर में एक ग्रामीण खेल मेले के दौरान में जोखिम भरा स्टंट एक युवक की मौत की वजह बन गया। युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की स्टंट के दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। मां-बाप का इकलौता बेटा अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गया।
दरअसल, मामला गुरदासपुर स्थित फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर का है। यहां का निवासी सुखमनदीप सिंह ठट्ठा (29) शनिवार को ग्रामीण खेल मेले के दौरान स्टंट करने का प्रयास कर रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुखमनदीप, ट्रैक्टर के दो पहियों पर खड़े होकर और उसके इंजन को घुमाते हुए उस पर चढ़ने की कोशिश करते समय, उसके दूसरे पैर कीचड़ में घसीटे गए और वह गिर गया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर के टायरों के नीचे कुचल दिया।

लोग बुलाते थे 1575, ट्रैक्टर स्टंट के लिए था मशहूर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक सुखमनदीप ट्रैक्टर स्टंट के लिए मशहूर था और 1575 नाम से जाना जाता था। हालांकि, अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि सुखमनदीप सिंह की मौत ट्रैक्टर पर स्टंट करते वक्त हुई। पहले कीचड़ में उसके पैर फंस गए। उसके बाद ट्रैक्टर के टायरों के नीचे कुचल दिया गया। सुखमनदीप, अपने माता-पिता की एकलौती संतान था।












Click it and Unblock the Notifications