पंजाब: 250 गांवों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए तैयार होगा मल्टी विलेज सरफेस वाटर प्रोजेक्ट
फाजिल्का। पंजाब में फाजिल्का के 250 गांवों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए मल्टी विलेज सरफेस वाटर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। सरकार की ओर से बताया गया है कि, इस काम मुकम्मल होने में 30 माह का समय लगेगा। बता दें कि, अभी जल सप्लाई और सेनिटेशन मंडल फाजिल्का के अंडर ज्यादातर गांवों में ट्यूबवैल बेस्ड जल सप्लाई स्कीमें चल रही हैं। वहीं, इन गांवों के ट्यूबवैलों के पानी में यूरीनियम, आइरन, स्लफेट, आर्सेनिक और फ्लोराइड आदि की मात्रा ज्यादा है..इसलिए यह पानी पीने योग्य नहीं है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार मल्टी विलेज सरफेस वाटर प्रोजेक्ट तैयार कराएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जल और सेनिटेशन मंडल फाजिल्का चमक सिंगला ने बताया कि जिला फाजिल्का में सारा साल चलने वाली एक मात्र नहर बीकानेर गंग केनाल गुजरती है और बहुत सारे गांव इस नहर से काफी दूर हैं। इस कारण इस मंडल अधीन पानी की क्वालिटी (गुणवत्ता) प्रभावित गांवों को पीने वाले स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए मल्टी विलेज सरफेस वाटर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
पंजाब सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए 419.96 करोड़ रुपए की जल जीवन मिशन अधीन जिले को दे दी गई है। वहीं, इस प्रोजेक्ट का काम लार्सन एंड टूब्रो, तामिलनाडु को दे दिया गया है, जिसको 350.35 करोड़ रुपए का काम अलॉट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फर्म की तरफ से डिजाइन का काम शुरू कर दिया गया है और डिजाइन सबमिट करने के बाद विभाग द्वारा डिजाइन अप्रूव किया जाएगा और उसके बाद काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद 205 गांवों को साफ पानी की सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications