पंजाब के पूर्व CM चन्नी के भांजे की जमानत पर हाईकोर्ट में फैसला आज, ED को मिले थे करोड़ों रु.
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे की जमानत की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट आज इस मामले में फैसला सुनाएगा। इसके लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार के सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि, यह याचिका भूपिंदर सिंह उर्फ हनी की ओर से लगाई गई है।

भूपिंदर सिंह उर्फ हनी ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे लगते हैं, जो कि उनकी साली के बेटे हैं। उनके वकील ने कल बताया था कि, भूपिंदर सिंह उर्फ हनी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएंगे। भूपिंदर सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मनी लॉन्ड्रिग, खनन अधिकारियों के तबादले करवाने व अवैध खनन के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया था। उस समय चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भूपिंदर सिंह के मोहाली स्थित ठिकाने पर छापामारी कर 8 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी।
ईडी की एक ताजा खबर यह है कि, आप की सरकार में ही मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले में ईडी ने अब दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र जैन दिल्ली के मंत्री रहे हैं। उनसे जुड़े इस मामले की जांच के सिलसिले में अब उद्योगपति वैभव जैन और अंकुश जैन को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications