पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल की मिलेगी पेंशन

चंडीगढ़, 25 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में विधायकों की बैठक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब राज्य के विधायकों को सिर्फ एक बार ही पेंशन का फायदा मिलेगा, चाहे वह कितनी बार ही जीतकर आए हों। यह फैसला पूर्व विधायकों पर भी लागू होगा।

Recommended Video

    Punjab के CM Bhagwant Mann ने MLAs की पेंशन को लेकर लिया बड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदी
    Bhagwant Mann

    पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम ने साथ ही यह भी कहा है कि विधायकों के परिवार को दिए जाने वाले भत्तों में भी कटौती की जाएगी।

    एक सप्ताह पहले पंजाब के सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले भगवंत मान राज्य में एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इसके पहले मंगलवार को भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में सेवा दे रहे 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति देगी। मान ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया था।

    25000 सरकारी नौकरी की घोषणा
    इसके पहले शनिवार 19 मार्च को भगवंत मान ने सीएम बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 25,000 सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके तहत 10,000 सरकारी नौकरियां राज्य में पुलिस विभाग में दी जाएंगी जबकि 15000 पद अन्य विभागों, परिषदों और निगमों में सृजित किए जाएंगे।

    एंटी करप्शन हेल्पलाइन
    वहीं 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इस नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति रिश्वत मांगे जाने की शिकायत कर सकता है।

    भगवंत मान ने 9501200200 मोबाइल नंबर को जारी करते हुए कहा था कि 'यह हमारा नंबर है। अगर आपको कोई रिश्वत मांगे तो उसे मना मत करना बल्कि उसकी रिकॉर्डिंग बनाकर हमारे इस नंबर पर भेज देना। फिर हम बताएंगे की भ्रष्टाचार की सजा क्या होती है। अब राज्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' मुख्यमंत्री ने इस मुहिम में लोगों से समर्थन की मांग की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+