अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पंजाब की मंत्री बलजीत कौर ने दी बधाई

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने प्रदेश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। कौर ने कहा कि इस खास अवसर पर जिसे 8 मार्च को हर वर्ष मनाया जाता है, इस दिन को समाज विकास में महिलाओं के योगदान के तौर पर याद किया जाता है, उसकी मैं सभी महिलाओं को बधाई देती हूं।

कौर ने कहा कि इस दिन को समानता के सिद्धांतके तौर पर और महिलाओं के अधिकार के तौर पर याद किया जाता है। इस दिन को उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दिन सामूहिक उन्नति के लिए प्रेरणा का काम करता है।

baljit kaur

डॉक्टर कौर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही कौर ने समाज में महिलाओं के लिए समानता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिंग बजट के कार्यान्वयन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी लिंग भेद के प्रदेश में हर योजनाओं को समान रूप से लागू कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर जगह महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, उनकी आवाज उठाने और लैंगिक समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने के लिए हम सभी को एक साथ आने की जरूरत है। हम सभी साथ मिलकर एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं जहां हर महिला और लड़की को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अवसर मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+