किसानों पर हिंसा से भड़के पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह, बोले- केंद्र तत्काल किसानों की मांग को माने

प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा युवा किसान शुभकरन सिंह के हत्या से किसानों में आक्रोश है, केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से किसानों की मांग को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि हरियाणा पुलिस ने एक खास समय में किसानों के खिलाफ हिंसा का सहारा लिया। यह हिंसा उस वक्त हुई जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडे के वार्ता निमंत्रण पर विचार करने के लिए मैं बैठक में था।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब के किसानों को देश के बाकी हिस्सों से विभाजित करने के प्रयास क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल सकते हैं।

harbhajan singh

हरभजन सिंह ने कहा किसानों की मांगें क्षेत्रीय नहीं हैं, बल्कि देश भर के किसानों की चिंताओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसानों को रोकने की हरियाणा सरकार की रणनीति सत्ता का खुला दुरुपयोग है। शंभू और खिनौरी सीमा पर हुई घटनाएं निंदनीय है जहां किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। किसानों के विरोध को दबाने के लिए हरियाणा सरकार भारी बल का इस्तेमाल कर रही है जोकि यह दर्शाता है कि हरियाणा के किसानों की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में भाजपा सरकार क्या सोचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+