पंजाब की मंत्री अनमोल गगन बोलीं, भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती

अनमोल गगन मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जो छवि है उसकी वजह से लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। भाजपा उनकी लोकप्रियता को जानती है इसीलिए इन लोगों ने उन्हें जेल में बंद कर दिया है। कई ऐसे नेता जिन्होंने हजारों करोड़ के घोटाले किए हैं, वो आजाद घूम रहे हैं, भाजपा को फंड दे रहे हैं। इस तरह की तानाशाही लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह के जुल्म का लोग वोट से जवाब देंगे। हम बाबा साहब के बनाए गए पवित्र संविधान को बचाने के लिए जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे।

भाजपा के मैनिफेस्टों पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि ये लोग तो लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए डालने वाले थे। इन्हें तो बहुत कुछ करना था। इनके वादों को लोग जानते हैं। इनकी एक ही नीति है फूट डालो, राज करो। हमारे देश का संविधान बराबरी की बात कहता है, सभी धर्मों के सम्मान की बात करता है, हर किसी की बराबरी की बात करता है। लेकिन भाजपा को फूट डालो राज करने की नीति पर चलना है।

anmol

आने वाले समय में ये लोग लोकतंत्र को खत्म करके वोट डालने के अधिकार को भी खत्म कर सकते हैं। ये लोग ऐसी चाल चल सकते हैं कि देश में बिना वोट के ही अपनी सरकार चलाते रहें। लिहाजा लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। सही सरकार चुनने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पंजाब और पूरे देश के लोग इंडिया गठबंधन को वोट करेंगे, लोग अच्छी सोच वाली सरकार को चुनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+