पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह हेयर बोले- पर्यावरण के लिए एकजुट होकर आने होगा
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होने की बात कही है। पंजाब विधानसभा में पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र बढ़ाने के संकल्प पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। लिहाजा इसके लिए हर किसी को जागरूक करने की जरूरत है।
गुरमीत सिंह ने वन क्षेत्र में बढ़ोतरी की वकालत करते हुए कहा कि गांवों की पंचायती जमीनों और व्यक्तिगत आवासों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। पंजाब में मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में सौर पैनलों की स्थापना, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध और औद्योगिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने का काम हमारी सरकार कर रही है। इसके साथ ही वृक्षारोपण सहित कई अन्य परियोजनाएं शुरू की गई हैं जिन्हें प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
सरकार ने पराली प्रबंधन पर एक्स सीटू और इन सीटू कार्य किया है जिसके परिणामस्वरूप पराली जलाने के मामलों में 30 प्रतिशत की कमी आई है और इस प्रतिशत को और कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए स्थापित किए जा रहे उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। प्रदूषण की समस्या पिछली दो शताब्दियों से शुरू हुई है और औद्योगिक प्रगति के साथ बढ़ती ही गई। वायु प्रदूषण को मीत हेयर ने वैश्विक संकट बताया।
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में लगभग 7 मिलियन लोगों की मृत्यु प्रदूषण की वजह से हो रही है। कोरोना काल में जब लॉकडाउन हुआ था तो नीला आसमान दिखने लगा था। पंजाब से धौलधार और शिवालिक पहाड़ियों की श्रृंखला स्पष्ट दिखाई दे रही थी। ऐसे में यह साफ है कि यह समस्या हमारी अपनी पैदा की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications