पंजाब: मीत हेयर ने परनीत कौर का एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत, गोल्ड मेडल जीतकर लौटी स्वदेश
चीन में एशियन खेलों का आयोजन हुआ था। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। 100 मेडल इस बार भारत के नाम रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त मैच खेलकर पदक अपने नाम किए हैं। पदक जीतकर खिलाड़ी अब अपने देश लौट रहे हैं।
इस बीच मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीरंदाजी चैंपियन परनीत कौर का जोरदार स्वागत किया गया। पंजाब की बेटी ने एशियन गेम्स में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

'तुम पर नाज है परनीत कौर'
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। आप पंजाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि तुम पर नाज है परनीत कौर। चक दे इंडिया। आपने गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार
बता दें कि एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में भारत के लिए गोल्ड जीता है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गोल्ड मेडल पाने वाले तीरंदाजों को बधाई दी है।
प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने जीता गोल्ड मेडल
भगवंत मान लिखा एशियन गेम्स 2023 में प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में भारत के लिए 19वां स्वर्ण पदक जीता। मान ने कहा मान वाली बात ये है कि मानसा की प्रनीत कौर जो एक इस टीम का हिस्सा हैं उन्होंने पंजाब के लिए 16वां और ओवरआल 19वां पदक जीता है। यह पंजाब का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
यह भी पढ़ें- 'जनता ने मध्य प्रदेश में बना लिया परिवर्तन का मन', प्रयागराज में बोले पंजाब सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications