पंजाबः गर्भवती पत्नी को लेकर स्कूटी से जा रहा था पति तो टायर फिसलने से दोनों नहर में गिरे, महिला की हो गई मौत

माधोपुर। पंजाब जिले के माधोपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। पति-पत्नी स्कूटी पर जा रहे थे इसी दौरान स्कूटी फिसल कर नहर में जा गिरी। इस दौरान पति ने तो झाड़ी पकड़कर खुद को बचा लिया लेकिन नहर में तेज बहाव होने के चलते पत्नी बह गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने महिला के पेट में पल रहे 8 माह के बच्चे को बचाने का प्रयास के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।

punjab madhopur road accident pregnant woman died

मृतक महिला की पहचान सुजानपुर के गुगरां के देवेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता के रूप में हुई है। बीते शुक्रवार को देवेंद्र सिंह स्कूटी पर सवार सुनीता को जुगियाल में होने वाली विभाग की बैठक के लिए लेकर जा रहे थे। स्कूटी माधोपुर नहर के किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान स्कूटी का टायर फिसल गया और दोनों रेलिंग से टकराते हुए पानी में गिर गए।

बहाव तेज होने के चलते दोनों अपने आप को संभाल नहीं पाए और पानी उन्हें बहा ले गया। हालांकि इस दौरान देवेंद्र सिंह ने झाड़ियों को पकड़कर जान बचाई और फिर शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पत्नी सुनीता की तलाश शुरू की। काफी दूर तक जांच करने पर सुनीता का शव मिला। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुनीता एक माह बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+