पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम हार के बाद सीएम भगवंत मान बोले- लोकसेवा और विकास के काम जारी रहेंगे

पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए निराशाजनक रहे हैं। राज्‍य में बहुमत की सरकार होने के बावजूद आप उम्मीदवारों को 13 में से केवल 3 सीटें ही मिलीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नतीजों के बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसेवा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जारी रहेगी, उनकी सरकार पहले की तरह ही उनकी सेवा करती रहेगी।

aap

उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह संदेश शेयर करते हुए आभार जताया और राज्य के लिए काम करते रहने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री मान ने दिया ये संदेश

सीएम मान ने चुनाव नतीजों को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है। उन्होंने वादा किया कि विकास कार्य नहीं रुकेंगे और पंजाब की खुशहाली की कामना की। यह संदेश उन्‍होंने पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं में शेयर किया गया।
पंजाब में आप का प्रदर्शन

इस चुनाव में कई विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों नेता चुनाव मैदान में उतरे और जमकर प्रचार किया लेकिन नतीजे अनुकूल नहीं रहे। कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ। 13 लोकसभा सीट में से महज 3 सीट पर चुनाव जीती। वहीं पड़ोसी राज्‍य दिल्‍ली जहां पिछले दो कार्यकाल से आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां पर आप का सूपड़ा ही साफ हो गया।

आप की हार पर मंत्रियों, विधायकों के साथ करेंगे समीक्षा

सीएम मान ने चुनाव नतीजों पर चर्चा के लिए विधायकों और संगठन के सदस्यों के साथ बैठक करने की योजना बनाई है। ये बैठकें शुक्रवार को निर्वाचन क्षेत्रवार होंगी और इनका उद्देश्य प्रदर्शन की समीक्षा करना और भविष्य में सुधार के लिए रणनीति बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+