बंद गेस्ट हाउस के एक ही कमरे में दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में था लड़का, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
कपूरथला। देश भर में कोरोना का असर और बढ़ता ही जा रहा है, जिसको रोकने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण ऐलान किया गया। इस दौरान सभी गैर-जरूरी चीजें बंद हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लॉकाडउन की आड़ में गैर कानूनी काम कर रहे हैं। ताजा मामला पंजाब के कपूरथला जिले का है, जहां गेस्ट हाउस में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कुछ युवक-युवतियों को भी पकड़ा गया है।

कमरे में दो लड़कियों के साथ मौजूद था युवक
पुलिस के मुताबिक कपूरथला में लॉकडाउन के दौरान नन्हा कॉम्पलेक्स में एक गेस्ट हाउस में यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। लॉकडाउन के दौरान गेस्ट हाउस का शटर बंद था। लेकिन यह गोरखधंधा बंद गेस्ट हाउस में चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को इस गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान इसका शटर बंद था। उसे खुलवाकर पुलिस ने गेस्ट हाउस के सभी कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो लड़कियां और एक लड़का कमरे में मौजूद था। दोनों ने पुलिस को देखते ही कपड़े पहनने शुरू कर दिए।

पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार
गेस्ट हाउस का मालिक भी वहीं मौजूद था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। फुटेज में भी पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसका एक मालिक दिल्ली के रोहिणी में रहता है।

सिटी थाना प्रभारी ने दी जानकारी
सिटी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने मामले की जानकारी दी। उनके अनुसार पहले भी अवैध गेस्ट हाउस की जानकारी मिली थी। शुक्रवार को वहां छापा मारा गया। पकड़े गए सभी लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाएगा।

पंजाब में कोरोना मरीज की मौत
बता दें कि पंजाब में शनिवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मृतकों की संख्या 30 पहुंच गई है। नांदेड़ से लौटे कोरोना संक्रमित श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। वह लुधियाना का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव था और दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान गई। पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 87 नए मामले सामने आए थे। अब तक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1731 है। कुल 152 लोग ठीक होकर घर लौटे चुके हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications